
नई दिल्ली,आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर हेड कांस्टेबल नरेश पंवार की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। हेड कांस्टेबल नरेश की ड्यूटी आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर बने इंट्री गेट पर थी। 16 अगस्त को करीब रात 12:55 बजे ड्यूटी के दौरान वह अनुपस्थित मिले।
.jpg)
सुबह 8:26 बजे एक पुलिसकर्मी ने बताया कि हेड कांस्टेबल नरेश अचेत अवस्था में जमीन पर पड़े हैं। उनके सिर पर खून लगा था जबकि उनकी लाइसेंसी पिस्टल वही बूथ के नजदीक गिरी थी। बात में जांच के दौरान पता चला कि उनकी मौत हो चुकी थी।
उनकी मौत किसी ने गोली मार कर की है बाद में उसे बैठने जैसी अवस्था में बैठा कर भाग निकला। उनकी सर्विस पिस्टल वहीं उनके पास मिली। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।