नई दिल्ली, देश में कोरोना वायरस के कहर के बीच चुनाव खत्म हो चुका है। पांच…
Category: national
गुजरात: भरूच में पटेल हॉस्पिटल के कोविड-19 वार्ड में लगी भीषण आग, 16 की मौत
भरूच, गुजरात के भरूच शहर के पटेल वेलफेयर हॉस्पिटल में बनाए गए कोरोना केयर वार्ड में…
18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के टीकाकरण को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने सभी आवश्यक कदम उठाने और कहीं कोई लापरवाही न बरतने के दिए निर्देश
लखनऊ, कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ देश में बड़ा अभियान आज से शुरू हो गया है।…
आजम खान भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए, सीतापुर जेल में हैं बंदसीतापुर, रामपुर में जमीन पर अवैध कब्जे के साथ फर्जी प्रमाणपत्र तैयार कराने के 50 से अधिक मामलों के आरोपित रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां भी कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में हैं। बेटे अब्दुल्ला आजम खां के साथ 27 फरवरी 2020 से सीतापुर जिला जेल में बंद आजम खां के साथ 14 अन्य बंदी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। आजम खां के बेटे की रिपोर्ट निगेटिव है। जिला कारागार में निरुद्ध रामपुर सांसद एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक 72 वर्षीय आजम खां कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। गनीमत है कि उनके साथ ही में उच्च सुरक्षा सेल में निरुद्ध उनका बेटा पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खां एंटीजन की जांच में कोरोना से सुरक्षित पाया गया है। जेलर आरएस यादव ने बताया कि गुरुवार को जेल में संदिग्ध बंदियों के सैंपल जांचे गए थे। इसमें रामपुर सांसद समेत कुल 14 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जेलर ने बताया कि सांसद आजम खान का सैंपल एंटीजन से जांचा गया था, जबकि अन्य 13 बंदियों के सैंपल आरटी पीसीआर की जांच में पॉजिटिव मिले हैं। यहां कुल 14 संक्रमित बंदियों में दो महिला भी शामिल हैं। जेलर ने बताया कि रामपुर सांसद आजम खान अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ उच्च सुरक्षा बैरक में निरुद्ध थे। अब आजम खां की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके बैरक से अब्दुल्ला आजम को अलग कर पड़ोस की बैरक में सुरक्षित किया गया है। मुलायम सिंह यादव तथा अखिलेश यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे आजम खां को तीन दिन से खांसी जुखाम की दिक्कत थी। उनके सैंपल से कोरोना संक्रमण का जांचा गया था, जिसमें वह संक्रमित पाए गए हैं। इस तरह कोविड की शुरुआत से अब तक जिला कारागार में कुल 124 बंदी कोरोना से संक्रमित पाए जा चुके हैं। आजम खां की छह बार जांच: रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी के चांसलर आजम खां की फरवरी 2020 से अब तक संक्रमण की कुल छह बार जांच हुई है। छठवीं बार में वह संक्रमित पाए गए हैं। जेल अस्पताल के डॉक्टर अन्य स्वास्थ्य कर्मी आजम के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रहे हैं। डॉक्टर पीयूष पांडेय ने बताया कि आजम खां स्वस्थ हैं। उन्हेंं कोई दिक्कत नहीं है। उनके स्वास्थ्य की निगरानी नियमित की जा रही है। जेल में 2061 बंदी: जेलर आरएस यादव ने बताया कि वर्तमान में जिला कारागार में 2061 बंदी विरुद्ध हैं। जिसमें 85 महिला बंदी हैं, जबकि करीब 150 बंदी ऐसे हैं, जो 60 साल से भी अधिक आयु वाले हैं। उन्होंने बताया कि जो भी बंदी 60 वर्ष की आयु से अधिक के हैं, उन सभी को कोविड वैक्सीनेशन का लाभ दिलाया जा चुका है। 27 फरवरी 2020 से जिला जेल में आजम खां: रामपुर सांसद आजम खां 27 फरवरी 2020 से सीतापुर जिला कारागार में निरुद्ध हैं। इन्हेंं जेल की उच्च सुरक्षा वाली बैरक में रखा गया है। आजम खान के साथ ही उनकी पत्नी रामपुर विधायक डॉ तजीम फातिमा और बेटा अब्दुल्ला आजम भी विरुद्ध थे। इसमें सांसद की विधायक पत्नी को पूर्व में सभी संबंधित मामलों में जमानत मिल गई थी। जिससे वह जेल से बाहर हैं।
सीतापुर, रामपुर में जमीन पर अवैध कब्जे के साथ फर्जी प्रमाणपत्र तैयार कराने के 50 से अधिक…
राजस्थान में कोरोना से संक्रमण के 17155 नए मामले आए जबकि 155 मरीजों की मौत
जयपुर, राजस्थान में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में 17,155…
न्यायाधीश कुलदीप सोनी ने श्मशानों में की जा रही अवैध वसूली को लेकर किया खुलासा
उदयपुर, कोरोना महामारी से पहले से ही लोग त्रस्त हैं। जिन परिवारों के सदस्यों की कोरोना…
कोरोना अपडेट : 24 घंटे में सामने आए 3.86 लाख से अधिक मामले; 3498 मौतें
नई दिल्ली, देश में कोरोना वायरस की दूसरी कहर तेजी से बढ़ती जा रहा है। कोरोना…
अमेरिका से ऑक्सीजन सिलिंडर, पीपीई, रैपिड टेस्टिंग किट समेत अन्य मेडिकल सप्लाई की पहली खेप भारत पहुंच गई
नई दिल्ली, कोरोना से जूझ रहे भारत की मदद के लिए कई देशों सहित अमेरिका की मदद…
अजमेर में 24 घंटे में संक्रमित मरीजों के बढ़ने का आंकड़ा साढ़े सात सौ के पार, सैंकड़ों मरीज अस्पताल में भर्ती
अजमेर, राजस्थान के अजमेर में 24 घंटे में संक्रमित मरीजों के बढ़ने का आंकड़ा साढ़े सात…
कोरोनाकाल में भारत की मदद को सामने आया रूस, वेंटिलेटर्स-ऑक्सीजन प्रोडक्शन यूनिट समेत भेज रहा कई उपकरण
नई दिल्ली, कोरोना के चलते भारत में पैदा हुए संकट के बीच दुनिया के तमाम देशों…