अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने बेटी संग अपनी एक तस्वीर की शेयर, साथ ही उन्होंने बेटी के नाम की घोषणा

मनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली हाल ही में एक प्यारी सी बेटी के पिता बने हैं। वहीं विराट और अनुष्का ने सोमवार को अपनी नन्हीं परी का नामकरण भी कर दिया है। दोनों ने अपनी बेटी का नाम ‘वामिका’ रखा है। बच्चे का नाम सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और स्टार्स अनुष्का और विराट को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। वहीं अब बेटी के नाम की घोषणा करने के बाद उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है।

अनुष्का शर्मा एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं प्रेग्नेंसी पीरियड के दौरान भी वह लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती नजर आईं थीं। वहीं अब उन्होने एक नया पोस्ट शेयर किया है। अनुष्का का ये पोस्ट सहानुभूति और करुणा से जुड़ी थी। अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में एक सफेद रंग का घोड़ा बैठा नजर आ रहा है और उसके सामने एक बच्चा बैठा दिखाई दे रहा है। अनुष्का शर्मा ने लिखा, ‘क्या आप उन दूसरे लोगों से मिले हैं, जिन्होंने काफी स्ट्रगल किया है? मैं आज तक किसी ऐसे से नहीं मिली हूं, जिसने मेहनत न की हो।’

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने बेटी संग अपनी एक तस्वीर कल यानी सोमवार को शेयर की थी। इसी तस्वीर के साथ ही उन्होंने बेटी के नाम की घोषणा की थी। फोटो में बेटी का चेहरा नहीं दिख रहा है। वहीं उनकी बेटी के नाम के अर्थ की बात करें तो वामिका मां दुर्गा का पर्यायवाची है। शब्द की उत्पत्ति वाम यानी बाईं ओर से हुई है। यह शब्द भगवान शिव के जीवन साथी के लिए प्रयोग किया जाता है। वामिका अर्थात शिव के बाईं और रहने वाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *