केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के आवास पहुंचे जितिन प्रसाद, हो सकते हैं बीजेपी शामिल

national

नई दिल्ली,कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। वह केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के आवास पहुंच चुके हैं। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से हलचल शुरू हो गई है। बता दें कि भाजपा के सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी ने बुधवार सुबह एक ट्वीट किया। यह ट्वीट था- एक दिग्गज शख्सियत  भाजपा मुख्यालय में पार्टी में शामिल होगी। भाजपा नेता के इस ट्वीट के बाद कई तरह के कयास लगाए जाने लगे थे।

बता दें कि कुंवर जितिन प्रसाद उत्तर प्रदेश के शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले कांग्रेस के वो युवा चेहरे हैं, जिन्होंने दो बार लोकसभा चुनाव जीत कर मनमोहन सिंह की कैबिनेट में मानव संसाधन विकास मंत्रालय और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय में राज्यमंत्री का दायित्व संभाला। ऐसे में जितिन प्रसाद के भाजपा से जाने पर कांग्रेस को बड़ा झटका लगना तय माना जा रहा है।

ये है कांग्रेस छोड़ने की वजह

जितिन प्रसाद कांग्रेस के दिग्‍गज नेताओं में शामिल हैं। एक समय पर वह कांग्रेस की टीम का अहम हिस्‍सा हुआ करते थे। लेकिन बताया जा रहा है कि कांग्रेस के बड़े ब्राहम्ण चेहरों में से एक जितिन प्रसाद पिछले कई दिनों से पार्टी हाईकमान से नाराज थे। वह यूपी कांग्रेस के कुछ नेताओं से अपनी नाराजगी जाहिर भी कर चुके थे। हालांकि, इसके बावजूद जितिन प्रसाद की शिकायत को पार्टी हाईकमान ने नजरअंदाज किया। यही वजह है कि वह कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी का दामन थामने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *