सुशांत की बहन श्वेता सिंह ने शेयर किया भाई का खास वीडियो, ये टैलेंट देख आप भी रह जाएंगे दंग

मनोरंजन

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस आज पूरे देश में चर्चा में बना हुआ है। इस केस में एक के बाद एक नए तथ्य निकल कर सामने आ रहे हैं। इस वक्त पूरे देश की नजर सुशांत केस पर ही टिकी हुई है। हर कोई जानना चहता है कि आखिर इस केस पीछे की असर सच्चाई क्या है। इसी बीच सुशांत के फैंस और उनकी फैमिली लगातार उन्हें याद करके उनसे जुड़ी खुबसूरत यादें शेयर कर रहे हैं। वहीं सुशांत की बहनें भी उन्हें काफी मिस कर रही हैं। इसी बीच सुशांत सिंह की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भाई एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि एक जीनियस इंसान थे।

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भाई का एक वीडियो शेयर किया है जिसके बारे में आप भी शायद ही जानते होंगे। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुशांत दोनों हाथों से एक साथ लिख सकते थे। जी हां, आमतौर पर या तो आप सीधे हाथ से या फिर बहुत से लोग उल्टे हाथ से लिखते हैं। लेकिन सुशांत उन कुछ खास लोगों में थे जो दोनों हाथों से एकसाथ लिख सकते थे वो भी साफ-साफ।

इस वीडियो को शेयर करते हुए श्वेता सिंह ने लिखा, ‘दुर्लभ प्रतिभा … ideambidexterity- दर्पण लेखन, दुनिया में 1 प्रतिशत से कम जनसंख्या ऐसा करने में सक्षम है !!’ आपको बात दें कि सुशांत के अंदर जो क़ाबिलियत थी, इस क़ाबिलियत वाले लोगों को ambidexterity कहा जाता है, जो ​बहुत की कम लोगों में होती है।

गौरतलब है कि 34 वर्षीय सुशांत सिंह 14 जून, 2020 को अपने मुंबई वाले फ्लैट में मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस के मुताबिक सुशांत नवंबर 2019 से डिप्रेशन में थे और मुंबई के ही एक डॉक्टर से उनका ​इलाज चल रहा था। हालांकि अब इस केस की जांच सीबीआई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *